Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाबः भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग की हुई मनोरम प्रस्तुति


अमेठी। श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पूज्य महाराज मुकेश आनंद जी ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि बिना ईश्वर की शरण लिए मोक्ष प्राप्त नहीं हो सकता। सत्य ही एकमात्र मार्ग है जो जीवन को सही दिशा में ले जाता है, अन्य कोई मार्ग खुशहाली और शांति की ओर नहीं जाता है। महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अद्भुत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे रुक्मिणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने हृदय में वर के रूप में स्वीकार किया और पत्र लिखकर उनसे विवाह की प्रार्थना की। श्रीकृष्ण ने उनकी भक्ति और प्रेम को देखकर उनका हरण किया और उनसे विवाह किया। इस कथा को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस पावन अवसर पर भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद उठाया। इस अवसर पर कमला शंकर पांडे, गुड्डू पांडे, मुन्ना पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, अमरेंद्र सिंह पिंटू, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्रा, डंपी सिंह, रवि शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |