Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: प्रथम स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित


गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर पूर्वी बाईपास स्थित रोजवेल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका संचालन दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्धक अमित् कुमार द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया।

विवरण के अनुसार विद्यालय मे अकादमिक स्तर पर अपनी कक्षाओं मे प्रथम स्थान पाने वाले आशमा सिद्धिकी (प्ले ग्रुप), अबु बकर (एल के जी), माही (यू केजी), जैद खान (एक), माहिरा वशारत (दो) ,उर्वशी (तीन) ,आराध्या (चार) ,अनुभय पाल और सौम्या (पांच) ,पीयूष (छ), वैष्णवी व नितिन (सात) ,जान्वही पाल (आठ) विद्यार्थीयों को प्रधानाचार्य निखिल श्रीवास्तव द्वारा शील्ड व मैडल देकर सम्मानित किया गया। एवं उत्कृष्ठ सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिय गौरी , सूर्यांशी, माही, साक्षी, शिवांगी, श्रुती आदि को दिनेश चंद्र शुक्ला के द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एवं नियमित स्कूल आने हेतु जाह्नवी यादव, वैभव पाल, आराध्या, आहिल,लव यादव आदि को भी अंजू कुशवाहा द्वारा मेडल एवम शील्ड प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य निखिल कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र ,रमेश सिंह ,चांद आलम, शिवम शुक्ला, मानवी गुप्ता, विकास यादव ,विकास यादव, अपर्णा शुक्ला, मानतशा बानो, विनीता, इल्मा इदरीश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |