लखनऊ । एस आर ग्रुप बक्शी का तालाब से अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त पवन सिंह चैहान सदस्यविधान परिषद के सौजन्य से 250 लोकभारती सदस्यों को अयोध्या दर्शन हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह जी सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय जी संपर्क प्रमुख श्री कृष्णा चैधरी की उपस्थिति रहे। स यह शुभ कार्य अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त श्री पवन सिंह चैहान सदस्यविधान परिषद द्वारा उनके लोक भारती कार्यालय से परिसर से संपन्न हुआ।
इस मंगलकारी यात्रा में एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स की 11 बसें लोकभारती के सदस्यों के लिए उपलब्ध रहीं। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया तथा सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से ही अध्यक्ष लोक भारती अवध प्रान्त श्री पवन सिंह चैहान सदस्यविधान परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई थी।
इस अवसर के उपरांत माननीय एमएलसी पवन सिंह चैहान जी ने इस सभी से मुलाकात में विभिन्न सामाजिक व प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा लोकहित में किए जा रहे कार्यों की लोक भारती द्वारा सराहना की गई।
यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव से परिपूर्ण रही और माननीय एमएलसी जी के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।