Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अयोध्याः डबल डेकर बस पोल से टकराई,एक यात्री की मौत 32 घायल


अयोध्या। गोरखपुर से दिल्ली यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस भेलसर चैराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर फुटब्रिज पर लगे पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में गोरखपुर के रहने वाले एक यात्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 32 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर 19 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर तत्काल दर्शननगर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश यात्री नेपाल, गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।हादसा रविवार की रात डेढ़ बजे हुआ। भेलसर चैकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी के अनुसार डबल डेकर बस नंबर बीआर 28 पी 5076 गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फुटब्रिज पर लगे पोल से टकराकर हाईवे पर ही पलट गई।इस हादसे में गोरखपुर जिले के शाहपुर के असुरन चैराहा निवासी 28 वर्षीय अमित शर्मा की मौत हो गई। घटना होते ही चीख पुकार मच गई। भेलसर गांव के हाइवे किनारे घरों में रहने वाले बचाव के लिए दौड़े। हादसे के बाद अयोध्या से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया।प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित पुलिस बल ने जेसीबी मशीन से बस को हाईवे से उठाकर अलग किया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हाइवे जाम रहा। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि चालक का नाम पता अज्ञात है। अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |