Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पटना में ईडी का बड़ा एक्शन! 11.64 करोड़ कैश और अहम दस्तावेज बरामद


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना जोनल ऑफिस ने शुक्रवार (27 मार्च) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत पटना में सात जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान अधिकारियों ने 11.64 करोड़ रुपये नकद बरामद किए. इसके अलावा कई अहम डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए जो कथित वित्तीय गड़बड़ियों की ओर इशारा कर रहे हैं. ईडी ने बताया कि इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर आगे की जांच की जाएगी और अवैध धन के स्रोत का पता लगाया जाएगा.

ईडी को लंबे समय से संदेह था कि पटना में कुछ जगहों पर बड़े पैमाने पर इलीगल लेन-देन किए जा रहे हैं. जांच एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ लोग काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी आधार पर ईडी की टीम ने छापेमारी की और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की. अधिकारियों के मुताबिक छानबीन के दौरान मिले डॉक्यूमेंट्स से इस घोटाले से जुड़े बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है.

मनी लॉन्ड्रिंग इलीगल तरीके से कमाए गए पैसे को कानूनी रूप देने की प्रक्रिया होती है. ये धन आमतौर पर भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी, ड्रग्स तस्करी, हवाला कारोबार और अन्य गैरकानूनी एक्टिविटी से इकट्ठा किया जाता है. ऐसे धन को सफेद दिखाने के लिए फर्जी कंपनियों, बेनामी संपत्तियों, नकली बैंक खातों और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है. ईडी का काम ऐसे मामलों की जांच करना और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है

बिहार और झारखंड में ईडी पहले भी कई बार इस तरह की छापेमारी कर चुका है. हाल ही में झारखंड में कई ठेकेदारों और अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की गई थी जहां से करोड़ों रुपये की नकदी जब्त की गई थी. बिहार में भी अवैध खनन, भ्रष्टाचार और हवाला कारोबार से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही है. ईडी की ये कार्रवाई भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम लगाने के लिए की जा रही है.

ईडी अब जब्त की गई नकदी और डॉक्यूमेंट्स की गहराई से जांच करेगा. ये पता लगाने की कोशिश होगी कि यह पैसा कहां से आया किसके नाम पर था और इसे कहां इस्तेमाल किया जाना था. यदि इसमें किसी बड़े रैकेट के शामिल होने की पुष्टि होती है तो आगे और भी छापेमारी हो सकती है. जिन लोगों का नाम इसमें सामने आएगा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ईडी का कहना है कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा और यदि जरूरत पड़ी तो उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |