Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करने को लेकर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार


उत्तर प्रदेश: वर्ष के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। यह त्यौहार अपने साथ समृद्धि, नई शुरुआत और पुरानी परंपराओं की खुशियाँ लेकर आता है। इस दिन कुछ कीमती चीज घर लाने से लेकर सालों पुरानी परंपराओं को निभाने तक, धनतेरस उम्मीद, खुशी और सौभाग्य का प्रतीक है। त्यौहार की इसी रौनक के बीच, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने बताया कि उनके लिए धनतेरस क्यों खास है और वे इस त्यौहार को कैसे मनाते हैं।

हालाँकि, पर्दे पर गिरधर की जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह शनाया (वैदेही नायर) के करीब आता जा रहा है, वहीं कभी उसके धोखे से दिल टूटने के बाद अब राधा (सिमरन कौर) ने उससे मुकाबला करने का फैसला किया है। वह बदला लेने और गिरधर को वापस पाने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रही है।

अपने विचार साझा करते हुए, अक्षय म्हात्रे कहते हैं, “धनतेरस दिवाली की शुभ शुरुआत का प्रतीक है। दिवाली हमारे देश के सबसे बड़े और पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चाँदी या अपने लिए कोई भी विशेष वस्तु खरीदकर घर लाते हैं और सुख-समृद्धि व सौभाग्य के लिए पूजा करते हैं। मेरा मानना है कि धनतेरस का त्यौहार सिर्फ सोना खरीदने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली का स्वागत करने का अवसर भी है। आप घर में जो भी वस्तु लेकर आते हैं, उससे जुड़ी भावना और विश्वास ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। धनतेरस के साथ त्यौहारों के इस मौसम की रौनक, उत्साह और अपनों के साथ मिलने-जुलने की खुशियाँ शुरू हो जाती हैं। दिवाली कुछ ही दिनों में आने को है, ऐसे में मैं कामना करता हूँ कि सभी को खुशियाँ, अच्छी सेहत, समृद्धि और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले।”

देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |