Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra:-कूटरचित बिल बनाकर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद, पुलिस व न्यायालय को गुमराह करने की थी साजिश।

सोनभद्र, 17 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पहले ही 55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद किया था।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह चंदौली जनपद के अलीनगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान खान पुत्र अन्नू खान तथा कौसर खान पुत्र अन्नू खान निवासी वार्ड संख्या-16, अलीनगर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना रायपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 99/2026 में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को तेन्दुआ मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 जेटी 5692 को रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन से 55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद हुआ था। चालक द्वारा तेंदूपत्ता से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका था।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पुलिस एवं न्यायालय को धोखा देने के उद्देश्य से कूटरचित बिल तैयार कर अवैध तेंदूपत्ता की तस्करी की जा रही थी। मामले में थाना रायपुर पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
गुरुवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित थाना रायपुर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |