Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मोदी का जन्मदिन सेवा-समर्पण को समर्पित


अमेठी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपदभर में विविध सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की अविराम सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने पावन माँ कालिकन धाम में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री काशी प्रसाद तिवारी, जिला महामंत्री श्री विष्णु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसी क्रम में गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल को मानवसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के पर्व के रूप में मनाते हुए जनपद के सभी पीएचसी एवं सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। जगदीशपुर में भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपचंद पांडे, भाजपा नेता रामहेत वैश्य, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमित सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। श्री चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा-साधना को स्मरण करते हुए विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की यह ज्योति प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बनी। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के लिए किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक कालखंड नहीं, बल्कि सेवा, साधना, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की अविराम यात्रा के 25 वर्ष हैं। गुजरात से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज भारत की सेवा के विराट संकल्प में परिणत हुई है। उनके सार्वजनिक जीवन का मूल भाव अंत्योदय, राष्ट्रप्रथम, जनसेवा और सुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यक्रम उस विचार को साकार करने का प्रयास हैं कि व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक है, जब वह समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित हो। अमेठी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के इसी पथ पर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |