मिर्जापुर: स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई
September 18, 2026
चुनार/मिर्जापुर। सेवा पखवाड़ा के तहत संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान के क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी राम राज कुशवाहा ने विभागीय स्टॉल लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि पात्र परिवार जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।
