Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले UP पुलिस के पहले जवान बने सुनील कुमार


उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर सुनील कुमार कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले UP पुलिस के प्रथम मेंबर बन गए हैं, जिन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इसको लेकर यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया है।

UP पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, "स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि एसटीएफ के निरीक्षक स्वर्गीय सुनील कुमार को उनकी अदम्य वीरता एवं कर्तव्य की वेदी पर दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से अलंकृत किया गया है।"

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इसके साथ ही, अपराधियों के विरुद्ध एक अन्य साहसिक अभियान में प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें 'गैलेंट्री मेडल' से भी सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के किसी कर्मी को प्रदान किया गया यह प्रथम कीर्ति चक्र है, जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण है।"

गौरतलब है कि 20 जनवरी, 2025 को शामली में कुख्यात अपराधियों से हुए एनकाउंटर के दौरान सुनील कुमार ने अपनी जान की फिक्र किए बिना अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपराधियों से टक्कर ली था। इस दौरान, वह गंभीर तौर पर घायल हो गए थे और बाद में 22 जनवरी, 2025 को शहीद हो गए थे।

इससे पहले, 4 मई, 2023 को मेरठ के थाना जानी इलाके में STF के साथ हुए एनकाउंटर में 66 मामलों में वांटेड कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस ऑपरेशन में असाधारण बहादुरी के लिए इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस-2026 के मौके पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। जान लें कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान किया गया था। इसमें 13 बहादुरों के लिए मरणोपरांत पुरस्कार की घोषणा हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |