Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: शाहगंज में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए चला विशेष सफाई अभियान।

सोनभद्र। श्रावण मास में शिवद्वार आने-जाने वाले कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शाहगंज बाजार में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और नगर पंचायत की संयुक्त टीम युद्धस्तर पर सफाई कार्य में जुटी हुई है।
बताया गया कि जिलाधिकारी ने हाल ही में शाहगंज बाजार का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बाजार में गंदगी और जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय टीमों ने अभियान शुरू कर दिया।
अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा जेसीबी मशीन से सड़कों पर जमा कीचड़ और मलबा हटाया जा रहा है, जबकि जिला पंचायत और नगर पंचायत की टीमें नालियों की सफाई, कूड़ा उठान तथा बाजार क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हैं। जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा अवधि तक सफाई अभियान नियमित रूप से जारी रखा जाए और मार्गों को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुगम रखा जाए, जिससे शिवद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |