Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मुख्यमंत्री से मिले डीएम और एसपी, सोनभद्र के विकास कार्यों की रखी विस्तृत रूपरेखा।

सोनभद्र। जनपद के विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में सोनभद्र में चल रहे जनहितकारी कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि डीएमएफ, उद्योग विभाग और सीएसआर फंड के सहयोग से जनपद में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया तथा जनपद के समग्र विकास के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में भविष्य की विकास योजनाओं, निवेश संभावनाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सोनभद्र को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विकास कार्यों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री से हुई यह महत्वपूर्ण भेंट जनपद सोनभद्र के विकास को नई दिशा देने और विभिन्न परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |