Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की मुख्य अतिथि मिर्जापुर की डीएफओ आरुषि मिश्रा रही।

सखियों री तीज मेले में झलका महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता का रंग।

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पन्नूगंज रोड स्थित श्री श्याम पैलेस में “सखियों री तीज – तीज का त्योहार सखियों के नाम” थीम पर भव्य तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं की रचनात्मकता, उद्यमिता और सांस्कृतिक प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिर्जापुर की डीएफओ आरुषि मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आभा शुक्ला ने श्री रानी सती दादी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद आयोजकों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मेले में महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। चाट, गोलगप्पे, चाउमीन, बर्गर, पिज्जा और आइसक्रीम सहित स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ हस्तनिर्मित उत्पादों, सौंदर्य प्रसाधनों और आकर्षक राखियों के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
मुख्य अतिथि आरुषि मिश्रा एवं डॉ. आभा शुक्ला ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में डीएफओ आरुषि मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने मेले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड तथा मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रितु जालान, अनीता केजरीवाल, सुनीता सर्राफ, प्रतिभा कनोडिया, प्रभा बांका, अंकिता केजरीवाल, शीला जैन, दीप्ति केडिया, रीनू अग्रवाल, श्रेया बांका, रुचि सांवरिया, रानी जालान, सौम्या गोयल, मोना अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा जालान, मीरा जालान, पूनम खेतान एवं पूनम केडिया ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |