Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Gen Z और Gen Alpha के लिए योगी सरकार की बड़ी घोषणा, नई यूथ पॉलिसी से स्किल और रोजगार में मिलेगी मदद


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी के लिए बड़ी घोषणा करते हुए एकीकृत नई युवा पॉलिसी तैयार करने की घोषणा की है। इस नीति से कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को ठोस मदद मिलेगी। बता दें कि, इसमें उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों और विभिन्न वर्गों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि, Gen Z और Gen Alpha के लिए जेन जी और जेन अल्फा के लिए AI, मशीन लर्निंग सेमी कंडेक्टर देता सेंटर, डाटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक, रोबोटिक, जैसे क्षेत्रों में यूपी ने तेजी से कार्य बढ़ाया है। जिससे निवेश, नवाचार और रोजगार के नए द्वार प्रदेश में खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'सीएम युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ब्याज गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है। हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार एक नई यूथ पॉलिसी बहुत शीघ्र लेकर आ रही है। आज घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि यूथ पॉलिसी के माध्यम से राज्य के युवा को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी।'

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम योगी ने उन तमाम योजनाओं के बारे में बारे में बताया जो युवाओं के हित में प्रदेश में संचालित हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, अभ्युदय योजना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 9 वर्ष में 9 लाख सरकारी नौकरियां देने के साथ 4 करोड़ युवाओं के लिए नौकरी का सृजन हुआ है। इस दौरान उन्होंने 22 हजार से अधिक स्टार्टअप खुलने की बात भी कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |