Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीएम मोदी ने शेयर किया स्वतंत्रता दिवस का खास वीडियो! 'Friends' मोर को दिया दाना, गाय को खिलाया चारा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर 15 अगस्त की सुबह का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लाल किले के लिए रवाना होने से पहले अपने मोरों को दाना देते और गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पीएम मोदी ने अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का एक खास पल दिखाया है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। कल सुबह उन्होंने किसी तरह महसूस कर लिया कि मैं जल्दी जा रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए निकलते समय वे मुझसे मिलने आ गए। हमेशा की तरह खास!”

यह वीडियो 15 अगस्त को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए निकलते समय की सुबह का है। पीएम मोदी के नए वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग का है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ध्वरारोहण के लिए साफा बांधकर बिल्कुल नए वस्त्रों के साथ पीएम आवास से निकलने से पहले निकलते हैं। उनके निकलते ही गाय और मोर उनके पास आ जाते हैं। फिर पीएम मोदी अपने हाथों से मोर को दाना देते हैं और गायों को चारा खिलाते हैं।

पीएम मोदी अक्सर सुबह में जानवरों को खाना खिलाते हुए देखे जाते हैं। वे इन्हें अपना 'दोस्त' बताते हैं। पीएम मोदी अक्सर गायों को चारा खिलाते हुए या फिर मोरों को दाना देते हुए अपने वीडियो शेयर करते हैं। उनके पास पुंगनूर नस्ल की गाय है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की एक प्राचीन और दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय मानी जाती है।

कुछ समय पूर्व पीएम मोदी ने बताया था कि उनके आवास पर इस नस्ल की गाय के बछड़े का जन्म हुआ था। पीएम मोदी ने इसका नाम दीपज्योति रखा था। इससे पहले वर्ष 2020 में भी पीएम मोदी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

बता दें कि पीएम मोदी ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार तिरंगा फहराया और अपने भाषण की शुरुआत वंदे मातरम और तिरंगे से की। उन्होंने कहा कि आज हर दिल में वंदे मातरम गूंज रहा है। हर घर में तरिंगा है और हर मन में तिरंगा बस गया है। उन्होंने महात्मा गांधी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और पिछले 12 साल की सरकार की उपलब्धियां बताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |