Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान! आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी मिलेगी


बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर के मामले पर बड़ा बवाल देखने को मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सरेंडर करने के बावजूद भी पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इस घटना की राजनीतिक दलों ने भी निंदा की थी। इसके बाद इस एनकाउंटर के मामले के न्यायिक जांच कराने की बात कही गई थी। अब गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी देने की बात कही है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- "न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर दी जानकारी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |