Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मध्यप्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान, CM मोहन यादव ने किया आगाज


मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की गई। भोपाल के टीटी नगर में सीएम मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और फिर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राज्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। इस यात्रा में भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सीएम यादव ने प्रदेशवासियों से आजीवन देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और बारिश के बीच भी जोश का परिचय दिया।

देश भक्ति गानों और 'भारत माता की जय' के नारों के बीच सीएम मोहन यादव ने मंच पर तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। उन्होंने इस दौरान कहा- 'आज हम पूरे देश में 'तिरंगा यात्राओं' का आयोजन कर रहे हैं। इस यात्रा का आह्वान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नड्डा ने किया है। ये यात्राएं आज प्रत्येक राज्य की राजधानी में निकाली जा रही हैं... इन तिरंगा यात्राओं के जरिए देश भर के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और सैनिक एकजुट होंगे और सभी जीवन भर देश की आजादी के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेंगे।'

आज, 9 अगस्त, 2026 को राजधानी भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इस तिरंगा यात्रा के महत्व के बारे में बात की और साथ ही प्रदेशवासियों से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा- 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में आज 'हर घर तिरंगा' अभियान छेड़ा गया है।' इसी के साथ उन्होंने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया और साथ ही आजीवन देश की सेवा करते रहने का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

मालूम हो कि यह तिरंगा यात्रा भाजपा सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत शुरू किया था। तब से ये अभियान स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समारोहों का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस अभियान के तहत देश के नागरिकों को तिरंगा फरहारकर देश और उसके इतिहास के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। बता दें, इस साल इस अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |