गाजीपुर: परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा एक परिवार को समझौता कराकर कराई गई बिदाई
August 09, 2026
गाजीपुर । महिला सहायता प्रकोष्ठध्परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर का सराहनीय कार्य - आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए एक परिवार की मध्यस्थता के माध्यम से कराई गई सकुशल विदाई ।गिले शिकवे भूल एक-दूजे के हुए साथ रहने को तैयार हो गया दम्पति । पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठध्परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल ’22’ प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे ’01’ प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई । ’05’ प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। ’06’ प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्रा,कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उ0नि0 नीतू मिश्रा,महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चैबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा आदि लोग प्रमुख रहे।
