संग्रामपुर: सही पोषण मिलने से टीकों का असर बच्चों के शरीर पर पड़ता है बेहतर
August 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लगभग 14 स्थानों पर नियमित टीकाकरण के तहत कैंप लगाया गया जिसमें गर्भवती महिला नवजात शिशु किशोर शिशु को टीका लगाया गया स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी में बच्चों के नियमित टीकाकरण के दौरान उनके वजन और लंबाई की माप करके कुपोषण की भी जांच की गई इसका तात्पर्य केवल कमजोर और कुपोषित बच्चों की समय से पहचान हो सके जिससे उनका सही पोषण और इलाज हो सके। संग्रामपुर के सभी टीकाकरण कार्यक्रम के सभी केंद्र पर नवजात शिशु से लेकर 5 वर्ष के बच्चों तक के बच्चों की टीकाकरण के साथ कुपोषण की जांच के लिए उनकी लंबाई और वजन की जांच भी की गई। कुपोषण जांच को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि वजन और लंबाई मापने मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास से है उन्होंने बताया उम्र के हिसाब से शरीर की लंबाई और वजन बढ़ाना चाहिए यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो बच्चों के अंदर कमजोरी आ रही है वह कुपोषित होता जा रहा है। इसलिए गंभीर कुपोषण की शुरुआती दौर जानने के लिए बच्चों की लंबाई और वजन की पहचान की जाती है। डॉक्टर सिंह ने बताया कि सही पोषण मिलने से टीकों का असर बच्चों के शरीर पर बेहतर होता है। संग्रामपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर, भवसिंहपुर, पुन्नपुर, धौरहरा, मिश्रौली माफी, कोलवा सहित 14 स्थान पर नियमित टीकाकरण किया गया।
