लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,विधायक डा.नीरज बोरा ने सैकड़ों लोगों के साथ किया जोरदार स्वागत
August 09, 2026
लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा महाअभियान’ के अंतर्गत आज राजधानी लखनऊ की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग से प्रारंभ होकर विधान सभा भवन तक आयोजित हुई। लगभग 4 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा, हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रभक्ति और कदमों में देश के प्रति समर्पण भाव लिए जब युवा, छात्र-छात्राएं और नागरिक सड़कों पर उतरे, तो पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। यात्रा जब अम्बेडकर प्रतिमा के निकट हजरतगंज चैराहे पर पहुंची, तब लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने तिरंगा यात्रा का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि ष्आज मुख्यमंत्री आवास से विधान सभा तक आयोजित यह भव्य तिरंगा यात्रा हर नागरिक के मन में गर्व और आनंद की अनुभूति कराने वाली है। हजरतगंज चैराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करने का अनुभव अद्वितीय है। विशेष रूप से हमारे स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं में जो देशभक्ति का उत्साह दिखा है, वह भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत राष्ट्र का संकेत है।ष् यात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।
