Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सरकारी चकमार्ग से खडण्जा उखाड़ने पर कसा शिकंजा, आरोपियों पर लोक सम्पत्ति निवारण क्षति का मुकदमा दर्ज


लालगंज/प्रतापगढ़। चोरी से सरकारी चकमार्ग पर बिछे खडण्जे को उखाड़ ले जाने के साथ अतिक्रमण को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लीलापुर थाना का लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के इटौरी ग्राम पंचायत के सचिवध्प्रशासक राजेश कुमार ने खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि इटौरी ग्राम पंचायत के पूरे अभिमान सिंह में चकमार्ग पर सरकारी खडण्जा बिछाया गया था। तहरीर मे कहा गया है कि खडण्जे की ईंट को इटौरी गांव के राम सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह के सहयोग से गांव के ही अवधेश बहादुर सिंह पुत्र सुन्दर बहादुर व रामचंद्र सिंह पुत्र अवधेश तथा सुजीत सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह व इनके परिजन खडण्जे से दो सौ ईंटे उखाडकर उठा ले गये। आरोपियों द्वारा ईट उखाड़ने के साथ खडण्जे पर अतिक्रमण कर लिया है। प्रशासक की तहरीर पर बीडीओ लक्ष्मणपुर ने लीलापुर पुलिस को विधिक कार्रवाई किये जाने को लेकर पत्र लिखा। पुलिस ने आरोपी अवधेश बहादुर सिंह समेत चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |