Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

क्या आपने चखा है महाराष्ट्र की फेमस तरी वाली 'पाटवडी रस्सा' रेसिपी का स्वाद



अगर आपको तीखी तरी वाली सब्जी का स्वाद चखना है तो आप महाराष्ट्र की फेमस 'पाटवडी रस्सा' ज़रूर ट्राई करें। यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। मशहूर शेफ संजोत कीर ने अपने यू ट्यूब पर इस रेसिपी का वीडियो शेयर किया है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह टेस्टी रेसिपी
पाटवडी रस्सा बनाने की सामग्री

बेसन 1 कप, पानी 1 कप, तेल, जीरा 1 छोटा चम्मच, हींग 1/4 छोटा चम्मच, प्याज़ 1, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल ज़रूरत के अनुसार, हरा धनिया कटा हुआ


रस्सा पेस्ट के लिए सामग्री: दो प्याज़, सूखा नारियल 1/4 भाग, लहसुन10–12 कलियां, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च 2, तिल 1 छोटा चम्मच, खसखस 1/2 छोटा चम्मच, तेल 1 छोटा चम्म, हरा धनिया एक मुट्ठी, पानी ज़रूरत के अनुसार


रस्सा तड़के के लिए सामग्री: तेल 2–3 बड़े चम्मच, तेज़ पत्ता 2, कड़ी पत्ता 12, तैयार किया हुआ पेस्ट , लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया
पाटवडी रस्सा बनाने की विधि

पहला स्टेप: एक बड़े कटोरे में बेसन डालें और फेंटते हुए बेसन का मिश्रण तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल डालें। तेल गरम होने पर जीरा, हींग डालें, फिर प्याज़ और अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद, नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद बेसन का मिश्रण डालें और तब तक पकाएं, जब तक यह स्मूथ आटे में न बदल जाए। अब एक थाली के पिछले हिस्से पर तेल लगाकर चिकना कर लें। अब बेसन के आटे को फैलाएं और डायमंड शेप में काट लें।


दूसरा स्टेप: रस्सा बनाने के लिए सबसे पहल उसका पेस्ट बनाएं। दो प्याज़ और सूखा नारियल भूनें। जब ये तीनों भून जाए तब इन्हें मिक्सर जार में डालें। इनके साथ भुना हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, तिल और खसखस ​​भी डालें। गाढ़ा, पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।


तीसरा स्टेप: अब रस्सा पकाने के लिए, एक कड़ाही गरम करें और तेल डालें। गरम होने पर, तेजपत्ता और करी पत्ता डालें और उन्हें चटकने दें। फिर पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद, तीखा लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी और नमक डालें। लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मसाला पूरी तरह पक न जाए। जब पेस्ट पक जाए, तो पानी डालें। रस्से को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए। आखिर में ताज़ा धनिया डालकर मिलाएं। तीखा और स्वादिष्ट रस्सा तैयार है।


चौथा स्टेप: पटवाड़ी के टुकड़ों को एक प्लेट में रखें और उनके ऊपर गर्म रस्सा डालें। ऊपर से ताज़ा धनिया डालें और भाकरी के साथ परोसें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |