Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोंडली की राजीव कॉलोनी में पतंग उड़ाते समय एक किशोर हादसे का शिकार हो गया. छत से उड़ाई जा रही पतंग का मांझा बिजली की हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गया, जिसके बाद 17 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से झुलसे किशोर को परिवार के लोगों ने तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी राजीव कुमार ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि किशोर अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था. इसी दौरान पतंग का मांझा सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से उलझ गया. तार से संपर्क होते ही करंट का तेज झटका लगा और किशोर गंभीर रूप से झुलस गया.

इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें पतंग उड़ाते हुए किशोर और उसके बाद बिजली की लाइन से संपर्क होने की घटना दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद रिहायशी इलाकों में बिजली की लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

अचानक खुशियों के बीच हादसे के बाद आसपास के हंगामा होता देख लोगों में भी हलचल मच गई. परिवार के सदस्यों ने समय गंवाये बैगर घायल किशोर को तुरंत छत से सहारा देते हुए तत्काल पास के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वो शख्स घायल है पर खतरे की कोई बात नहीं है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस इलाके में हादसा हुआ, वहां आबादी के बीच से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है. लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. हाईटेंशन तार की वजह से हमेशा ही हादसे का अंदेशा बना रहता है. किशोर के पिता रेलवे में अस्थायी कर्मचारी बताए जा रहे हैं. परिवार की आर्थिक मदद के लिए किशोर शादी-समारोहों में वेटर के तौर पर काम करता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |