Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वाराणसी में सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हुआ भूमि पूजन


वाराणसी के बहुचर्चित दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना ने रविवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। सावन के पवित्र माह में प्रदोष से पहले शहर दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने चौक प्रवेश मार्ग पर मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ परियोजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान विश्वेश्वर वार्ड के पार्षद और नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखने वाले पार्षद इंद्रेश भी मौजूद रहे।

भूमि पूजन के साथ ही अब दालमंडी में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 221 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत चौक से नई सड़क तक जाने वाले करीब 650 मीटर लंबे मार्ग को 17.4 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

परियोजना के लिए रास्ते में आने वाली संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। बताया गया कि करीब 150 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर भवनों का अधिग्रहण और ध्वस्तीकरण कराया गया। परियोजना के दायरे में 181 भवन और 6 मस्जिदें शामिल थीं।

सड़क चौड़ीकरण के लिए यूपी पुलिस की ओर से चौक थाने का एक हिस्सा भी परियोजना को सौंपा गया था। इसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |