Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद नायक पंकज पाल जी के मूर्ति का किया अनावरण


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को जिले के ग्राम सभा- ईशीपुर में शहीद नायक पंकज पाल जी की मूर्ति अनावरण कर नमन किया गया। सर्वप्रथम शुकुलपुर से बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में डीजे संग देशभक्ति गीत एवं शहीद पंकज पाल अमर रहें के नारों के साथ शहीद स्थल पहुंचकर परिवारजनों के साथ फीता काटकर मूर्ति अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा के नेतृत्व में शहीद पंकज पाल की याद में वृक्षारोपण किया गया। साथ सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा ने सांसद निधि से शहीद स्थल की बाउंड्री वॉल, इंडिया मार्का हैंडपंप, सोलर लाइट लगवाने का वादा किया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, प्रधान संजय पाल, प्रधान उमेश चन्द्र पाल, प्रधान अमित पाल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, प्रभाकर पाल, पप्पू पाल एडवोकेट, केके पाल एडवोकेट, डॉ. विकास पाल, उमाशंकर पाल, चंचल पाल,  सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रामबहादुर पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश यादव, युवजन सभा अध्यक्ष संजीव पटेल, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, शिवकुमार सोनी, मुकेश पाल, उत्तम सिंह यादव सहित अन्य नेतागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |