Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चैक पर शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए


  • सेवाभाव के साथ शिवभक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है जिला प्रशासन
  • पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं से किया गया कांवड़ियों का भव्य स्वागत, शिवभक्तों ने जताया आभार

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चैक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |