संग्रामपुर: शौचालय गड्ढे में गिरी भैंस, हुई मौत
August 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चुलिहा इंटौरी के पास प्राथमिक विद्यालय इंटौरी में बने खुले शौचालय गड्ढे में पशुपालक किसान गया प्रसाद पुत्र राम आधार निवासी इंटौरी की भैंस गिरने से मौत हो गई, भैंस गिरने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे भैंस को बड़ी मुश्किल से गड्ढे से बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पीड़ित गया प्रसाद यादव ने बताया कि आज दोपहर को अपनी भैंस चराने के लिए खोला था भैंस चरते -चरते प्राथमिक विद्यालय इंटौरी परिसर में चली गई जहां बच्चों के लिए बनाए गए मानक विहीन शौचालय का गड्ढा खुला था जिसमें हमारी 9 महीने गाभिन भैंस गिर गई और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमारे आय का स्रोत दूध उत्पादन है भैंस पालकर उस दूध निकलता है उसे दुग्ध खरीद केंद्र पर देकर आए पैसे से घर का खर्च चलता है लेकिन लगभग 70 से 80 हजार रुपए की कीमत की हमारी भैंस विद्यालय परिसर में बनाए गये खुले शौचालय के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ऐसे खुले गड्ढे पशुओं और इंसानों दोनों के लिए जानलेवा हो रहा है।
