Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लिवर के पूरे फैट को गला देगी ब्लैक कॉफी विद घी, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया किस तरह पीनी चाहिए?


फैटी लिवर की समस्या जिन लोगों को है या जिन्हें खाना खाते ही पेट में भारीपन होने लगता है, गैस और ब्लोटिंग होने लगती है। जिन लोगों को खाना जल्दी नहीं पचता है उन्हें रोजाना दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर देना चाहिए। ब्लैक कॉफी को लिवर के लिए सबसे फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है। ये लिवर में जमा सारे फैट को पिघला देगी। अगर ब्लैक कॉफी को घी डालकर पीते हैं तो शरीर में नेचुरली कोलेजन भी बूस्ट होगा और इससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवान बनी रहेगी। जिन्हें पाचन और पेट की समस्या है उनके लिए घी डालकर कॉफी पीना काफी फायदेमंद होता है।

गौतम आयुर्वेदा क्लीनिक की एक डॉक्टर ने बताया कि अगर आप रेगुलर ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीते हैं। या बिना घी के ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर में जमा फैट कम होने लगेगा। जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है उनके लिए भी ब्लैक कॉफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको 1 कप उबला हुआ गर्म पानी लेना है। इसमें आधा चम्मच देसी घी डाल दें। अब इसमें थोड़ी कॉफी मिला दें। सुबह इस ड्रिंक को पीएं। इससे आप पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इससे आपका लिवर हेल्दी रहेगा। इस कॉफी में घी का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे नेचुरली कोलेजन बूस्ट होगा।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक कॉफी पीने से सिर्फ एनर्जी नहीं मिलती बल्कि शरीर को कई फायदे होते हैं। कॉफी लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक ब्लैक कॉफी लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक में से एक है। कई रिसर्च में ये पता चला है कि रोजाना ब्लैक कॉफी पीने वालों में लिवर सिरोसिस का खतरा 44 प्रतिशत तक कम हो सकता है। लिवर सिरोसिस, लिवर रोग की लास्ट स्टेज है, जो अक्सर हेपेटाइटिस, फैटी लिवर रोग और शराब की वजह से लंबे समय में होती है।

कॉफी लिवर एंजाइम के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। कॉफी लीवर के एंजाइम जैसे एएलटी और एएसटी के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिन्हें लिवर के हेल्दी होने के लिए जरूरी माना जाता है। कॉफी फैटी लिवर रोग से लड़ने में मदद करती है। नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज को रोकने के लिए कॉफी असरदार है। बहुत ज्यादा कॉफी पसंद नहीं है तो दिन में सिर्फ 1 कप ही काफी नहीं है। वैसे कई रिसर्च में पाया गया है कि 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीने से लिवर को सबसे ज्यादा फायदा होता है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि लिवर के लिए ब्लैक कॉफी ही फायदेमंद है, जिसे आप बिना दूध और चीनी के पीते हैं। अगर आप इसकी जगह दूध वाली कॉफी पीएंगे तो इससे उतना फायदा नहीं होगा। अच्छी कॉफी के लिए भारत में साउथ की फिल्टर कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |