पटना के गर्दनीबाग में अनशन कर रहे ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन के छात्रों ने किया प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान
August 25, 2026
बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन के छात्रों और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के बीच आज शाम हुई वार्ता के बाद अनशनकारी छात्रों ने अपना अनशन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। छात्रों की मांगों पर विचार के लिए 15 दिनों के भीतर एक समिति गठित करने पर सहमति बनी है। समिति में बिहार के प्रमुख शिक्षाविदों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाले प्रशासकों को शामिल किया जाएगा। समिति का गठन राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
अनशनकारी छात्रों के साथ बिहार के राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार की 02 घंटे की वार्ता के उपरान्त अनशनकारी छात्रों ने अपना अनशन वापस लेने का आश्वासन दिया। बता दें कि दूसरी ओर छात्रों के प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले BPSC अधिकारी को CM सम्राट चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है।
