Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने फुलवारी पहुंचकर संघर्ष समिति से की वार्ता, मांगों पर शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी का दिया भरोसा


उत्तराखड । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे फुलवारी पहुंचीं और सड़क एवं संचार सुविधा सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें अवगत कराया कि उनकी मांगों के संबंध में शासन स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है और प्रकरण अग्रिम चरण में पहुंच चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की परिस्थितियों और उनकी भावनाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझता है। प्रशासन क्षेत्रवासियों की मांगों के साथ पूरी तरह खड़ा है तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों से अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा स्वयं को और कष्ट न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं, विशेषकर सड़क एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर निरंतर पैरवी जारी रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |