बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
August 03, 2026
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (03 अगस्त) को उनके रिप्लेसमेंट का एलान किया. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने स्क्वॉड में उनकी जगह ली. यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन एक सवाल यह है कि बुमराह को वापसी के लिए कितना वक्त लगेगा?
बुमराह का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए हमेशा से बड़ी मुश्किल रहा है. उनके न होने से टीम काफी अस्थिर हो जाती है. तो आइए जानते हैं कि बुमराह को वापसी करने में कितना वक्त लगेगा. उससे पहले आपको बता दें कि बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बाएं घुटने की इंजरी हुई थी. वह इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो सके हैं.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह पिछले हफ्ते फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे. यहां मेडिकल टीम ने माना कि अगर बुमराह तुरंत गेंदबाजी शुरू करते हैं, तो वह ज्यादा लंबे वक्त तक बाहर होने के रिस्क पर आ जाएंगे. इससे दिक्कत और बढ़ सकती है.
बुमराह की वापसी की कोई तारीख या दिन तय नहीं हो पाया, लेकिन एक बात जरूर समझ आती है कि वह कुछ वक्त के लिए बाहर हो सकते हैं. भारतीय बोर्ड बुमराह को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा.
इससे पहले आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भी बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां उन्हें सीजन में मुंबई इंडियंस के सीजन ओपनर से ठीक पहले ही फिटनेस क्लीयरेंस मिली थी. इस तरह उनका बार-बार चोटिल टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (खेलना फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
