Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: नन्दगंज के सर्वांगीण विकास के लिए तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना जरूरी -अरूण कुमार श्रीवास्तव


गाजीपुर । अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नन्दगंज तहसील बनाओ--नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक मोर्चा के संयोजक उमाकांत सिंह की अध्यक्षता में बरहपुर स्थित श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई।

इस बैठक में सर्वप्रथम 18अगस्त 1942मे हुए नन्दगंज ट्रेन लूट कांड में शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा इन शहीदों के सम्मान में नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया।

इस बैठक में नन्दगंज स्टेशन का  नाम 18अगस्त 1942 को नन्दगंज ट्रेन लूट कांड के नायक भोला सिंह के नाम पर करने की मांग की गयी।

इस बैठक में नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर 22सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। 

इस मोर्चा के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नन्दगंज क्षेत्र की उपेक्षा अब कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि नन्दगंज का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस क्षेत्र के तमाम रणबांकुरों ने अपने संघर्ष से अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। आज भी इस क्षेत्र  के तमाम नौजवान फौज तथा विभिन्न सशस्त्र बलों में रहकर देश की रखवाली कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की सरकारों ने तथा क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र के विकास के सवाल पर अपनी आंखें हमेशा बंद रक्खीं है। अब इस क्षेत्र के लोग अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत नहीं बना लेंगे हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से  शशिकांत सिंह, गोपाल यादव प्रधान प्रतिनिधि नैसारा, दुर्वासा कुशवाहा, शिवशंकर सिंह कुशवाहा एडवोकेट, प्रमोद कुमार सिंह, दशरथ राम, चन्द्रमा सिंह यादव,केदार सिंह, दिनेश सिंह,चंद्रनाथ मिश्र, राकेश सिंह,अमन सिंह,अजय उपाध्याय, तरुण सिंह आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन इस मोर्चा के महामंत्री लवकुश गुप्ता ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |