Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बेगूसराय में गुटखा लाने से मना करने पर किशोर की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार


बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटनी सामने आई है। यहां महज 10 रुपये का गुटखा लाने से मना करने पर एक युवक ने 13 साल के किशोर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

घटना सोमवार की शाम फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा रौशन टोला की है। मृतक नाबालिग छात्र की पहचान शोकाहारा रौशन टोला वार्ड 16 निवासी मोहम्मद अफजल के 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज़ान के रूप में हुई है। वही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक भी शोकहारा रौशन टोला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद खखरु का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आशिक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आशिक ने उसे गाली देकर गुटका दुकान से लाने के लिए कहा था। लेकिन मोहम्मद फैजान ने गाली देने की वजह से गुटका लाने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हुई और इसके बाद आरोपी मोहम्मद आशिक ने पास के किराने दुकान में जाकर एक चाकू ले आया और मोहम्मद फैजान के गले पर कई बार हमला कर दिया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में मोहम्मद फैजान को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मोहम्मद आशिक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष, तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवरिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी मनीष ने स्थानीय लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और सोमवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद फैजान स्कूल से लौटने के बाद घर के पास चौक पर गया था जहां मोहम्मद आशिक ने गुटखा लाने के लिए कहा लेकिन गाली गलौज करने की वजह से मोहम्मद फैजान ने गुटखा लाने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने गले पर चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।

आशिक का रिश्तेदार नेपाल में भी रहता है और परिजनों ने कहा कि वह नेपाल भी भाग सकता है। मोहम्मद आशिक अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा रोशन टोला में 13 वर्षीय मोहम्मद फैजान की गुटका नहीं लाने की वजह से गले पर चाकू मार कर हत्या की गई है । घटनास्थल पर एफ एस एल की टीम को बुलाई गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है । फिलहाल एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपी मोहम्मद आशिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू करवा दी है।

वहीं घटना के संबंध में हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे फुलवाड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर 16 मोहल्ले में एक 13 वर्षीय बालक मोहम्मद फैजान की हत्या उन्हीं के मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद आशिक द्वारा कर दी गई है। यह हत्या चाकू से गला रेतकर की गई है। ​घटना के कारण के संबंध में परिजनों द्वारा बताया गया कि जो मृतक थे, उनको अभियुक्त द्वारा गुटखा लाने के लिए कहा गया, जिससे उन्होंने इनकार किया। इसी बात को लेकर बहस हुई और उनकी हत्या कर दी गई है। ​इस संबंध में परिजनों द्वारा फुलवाड़िया थाना कांड संख्या 192/26 दर्ज किया गया है अभियुक्त मोहम्मद आशिक के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच कर चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |