- सरकार से सुरक्षा व्यवस्था और सहायता सुनिश्चित करने की मांग
- दिसंबर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों पर भी हुई चर्चा
लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव के कार्यालय पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान दौर की पत्रकारिता, पत्रकारों की सुरक्षा और उन पर बढ़ते हमलों को लेकर गंभीर मंथन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताते हुए कहा कि आज पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों की मजबूती के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और सरकार से उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ हर संभव सहायता सुनिश्चित करने की मांग करेगा।
करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित अधिवेशन की रूपरेखा और तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, धनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह नारायण पांडेय, फरहान इराकी, सनी कुमार, सौरभ निगम, सैयद इकबाल, पूर्णिमा सोनकर, रोशनी सोनकर, राम यादव, निशांत सिंह, शरद सहित अन्य सदस्य एवं नए सदस्यगण उपस्थित रहे।
