Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राज्य मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया जोर


प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट हाउस) में बुधवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु प्रशिक्षण योजना तथा अनुसूचित जातिध्जनजाति प्रशिक्षण योजना की जानकारी ली। उन्होंने उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। राज्य मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि लाभार्थियों के चयन में पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |