Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले-विपक्ष चाहता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाए


संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिशों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संसद की कार्यवाही सामान्य करने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के लिए कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से साफ कहा कि विपक्ष चाहता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर अपना बयान दें. विपक्ष का कहना है कि इस मुद्दे पर सरकार को संसद के भीतर जवाब देना चाहिए.

बैठक के दौरान सरकार की ओर से परिसीमन और FCRA बिल पर भी चर्चा की गई. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इन दोनों विधेयकों पर सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया. सरकार चाहती है कि इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर विपक्ष के साथ बातचीत के जरिए सहमति बनाई जाए. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन मुद्दों पर राहुल गांधी की ओर से अभी अंतिम प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि गुरुवार तक इस संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकती है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को लेकर केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि दूसरे राजनीतिक दलों के साथ भी लगातार बातचीत कर रही है. सरकार का प्रयास है कि इस विधेयक पर व्यापक सहमति बन सके और संसद में इसे आगे बढ़ाने में किसी तरह की बाधा न आए. फिलहाल संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत का दौर जारी है. आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के रुख के आधार पर यह तय होगा कि संसद की कार्यवाही सामान्य रूप से चल पाएगी या नहीं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |