Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर युवक ने पेट्रोल बम पर आग लगाकर फेंका, टला बड़ा हादसा, आरोपी गिरफ्तार



मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के महाराज गेट पर बुधवार को एक युवक ने पेट्रोल बम फेंककर सनसनी फैला दी। आरोपी ने बीयर की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाई और उसे एयरफोर्स स्टेशन के प्रवेश द्वार की ओर फेंक दिया। हालांकि, गेट पर तैनात वायुसेना के जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जवानों ने तत्काल आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और घटना की सूचना महाराजपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

चूंकि यह देश के अति संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है, इसलिए घटना की जानकारी मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेंद्र कुमार कुर्मी बताया है। उसने खुद को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी बताया और दावा किया कि उसने एमटेक की पढ़ाई की है तथा आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। हालांकि, पुलिस उसके इन दावों का सत्यापन कर रही है।

महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक की बातें असामान्य और विरोधाभासी प्रतीत हुईं, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसका मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। यदि चिकित्सकीय जांच में मानसिक बीमारी की पुष्टि होती है, तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसे मानसिक आरोग्यशाला भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |