Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया-संजय कपूर


90 के दशक की फिल्म 'सिर्फ तुम' से पहचान बनाने वाले एक्टर संजय कपूर ने हाल ही में अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म सिर्फ तुम के बाद उन्हें किसी ने दूसरी फिल्म के लिए साइन नहीं किया था. उनके पास कोई अच्छे प्रोजेक्ट्स नहीं आए.

एक्टर संजय कपूर ने डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में अपके करियर को लेकर खुलासा. उन्होंने कहा, 'मैंने 'सिर्फ तुम' के बाद एक भी फिल्म साइन नहीं की. आजकल लोग 3 हिट फिल्में देने के बाद 25 साल तक अपना करियर बना लेते हैं और करोड़ों रुपये लेने लगते हैं. लेकिन उस फिल्म के बाद मुझे खुद नहीं पता कि क्या हुआ. लोगों ने मेरी तारीफ की, आज तक उस फिल्म की बात होती है, लेकिन उसके बाद किसी ने मुझे साइन नहीं किया.'

उन्होंने आगे कहा, 'कोई ऐसा प्रोजेक्ट ही नहीं आया, जिसे मैं हां कहता. फिल्म में प्रिया गिल और मैं थे, जबकि सुष्मिता सेन का स्पेशल अपीयरेंस था. कोई सपोर्टिंग कास्ट नहीं थी. फिल्म इतनी हिट हुई, मुझे उसका क्रेडिट भी मिला, लेकिन उसके बाद मुझे कोई फिल्म नहीं मिली.'

'सिर्फ तुम' साल 1999 को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. इसका निर्देशन अगथियान ने किया था और प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे. फिल्म में संजय कपूर, प्रिया गिल लीड रोल में थे, जबकि सुष्मिता सेन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थी.

फिल्म की कहानी दीपक (संजय कपूर) और आरती (प्रिया गिल) की लव स्टोरी पर बेस्ड थी, जो एक-दूसरे को बिना देखे चिट्ठियों के जरिए प्यार करने लगते हैं. सुष्मिता सेन ने नेहा का किरदार निभाया था, जो दीपक की बॉस होती हैं. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म के गाने 'पहली पहली बार मोहब्बत की है', 'सिर्फ तुम' और 'दिलबर दिलबर' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

संजय कपूर ने एक्ट्रेस तब्बू के साथ फिल्म 'प्रेम' से सिनेमा में डेब्यू किया था. वो 'राजा' (1995), 'सरफरम' (1999) और 'औजार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. ओटीटी की दुनिया में भी एक्टर ने अपनी किस्मत आजमाई. 'लस्ट स्टोरीज' (2018), 'द फेम गेम' और 'मर्डर मुबारक' जैसे वेब शो का हिस्सा रह चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |