Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुरः ए०एस०जुबली कालेज के जर्जर कमरा गिरने की सूचना पर डीएम ने तत्काल पहुंचकर किया निरीक्षण


मिर्जापुर। ए0एस0 जुबली इण्टर कालेज में जर्जर कक्ष में पटिया व गाटर गिरने की सूचना पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तत्काल विद्यालय पहुंचकर कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय के भवन का तकनीकी रूप से भी निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अध्यापकों व छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में सुरक्षित कक्षों में ही व्यवस्था कर पठन पाठन कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के गिरे हुए कमरे व जो तकनीकी जांच में असुरक्षित कक्ष पाया जाता है उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए मरम्मत कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |