Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास मॉल से कूदकर छात्रा ने दी जान


दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास मॉल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की कॉलेज की छात्रा ने मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के सुसाइड करने के पीछे की वजह भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में B.A. की थर्ड ईयर की छात्रा थी।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को राजौरी गार्डन पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर 19 साल की एक कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर ली। मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को ये बताया गया है कि मां की मौत के बाद से युवती डिप्रेशन में थी। उसकी मां की मौत साल 2021 में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, रुटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल ने सबसे पहले 'मॉल ऑफ राजौरी' के पास महिला का शव देखा, जिसके बाद राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेसिंग साइंड लेबोरेटरी टीम ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस ने ये भी बताया है कि एक सुसाइड नोट मिला है, जो हाथ से लिखा गया है। इस नोट में महिला ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में घटनास्थल की जांच के दौरान कोई साजिश, सबूत या गड़बड़ी नहीं मिली है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इससे पहले IIT दिल्ली में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने सुसाइड किया था और कमरे में फंदे से झूलता हुआ उसका शव मिला था। रात 11 बजे उसने मां से बात की थी। सुबह जब मां ने उसे फोन किया तो छात्र ने कॉल रिसीव नहीं की। जब उन्होंने पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया और जब वो कमरे पर पहुंचे तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |