Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा


कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरत्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा है कि मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया. हालांकि उन्होंने इसके कारणों को लेकर डिटेल्स में जानकारी नहीं दी है. स्पीकर बसवराज होराट्टी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने (कांग्रेस सरकार) ने मुझसे इस्तीफा देने के लिए क्यों कहा. उन्होंने आगे बताया कि मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

इससे पहले गुरुवार को होरट्टी ने कहा था कि अगर उन्होंने पद छोड़ने से इनकार किया तो डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला कर चुकी है, इसलिए वे पद से इस्तीफा दे देंगे.

बसवराज होराट्टी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सत्ताधारी पार्टी चाहती है कि मैं इस्तीफा दे दूं. मुख्यमंत्री ने फोन पर मुझसे 2 बार बात की. कल उन्होंने मुझे व्यक्तिगत मुलाकात के लिए बुलाया था और बताया कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें मुझसे इस्तीफा मांगने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मैंने इस्तीफा नहीं दिया, तो वे मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे."

बसवराज ने आगे कहा कि वह सम्मानपूर्वक इस्तीफा देना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया. होराट्टी ने यह भी कहा कि इन घटनाक्रमों से उन्हें बहुत दुख हुआ है और वह सदन में ये मामला उठाने के बाद इस्तीफा देना चाहते थे. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक उन्होंने कहा, "जब ऐसी राय हो कि मुझे अब इस पद पर नहीं रहना चाहिए, तो मैं बने नहीं रहना चाहता. इसलिए इस्तीफा दिया है."
बसवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार और मंत्रियों ने उन्हें बताया कि उन्हें बदलने का फैसला पार्टी हाईकमांड का था और वे व्यक्तिगत रूप से उनका बहुत सम्मान करते हैं. यह घटनाक्रम तब हुआ है जब कांग्रेस हाईकमांड ने शिवकुमार को भेजे एक पत्र में सोमवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची के साथ-साथ विधान परिषद के चेयरमैन पद के लिए सलीम अहमद और डिप्टी चेयरमैन पद के लिए उमाश्री के नाम को मंजूरी दी. पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर पद के लिए जी.एस. पाटिल और डिप्टी स्पीकर पद के लिए ए.एस. पोन्नाना के नामों को मंजूरी दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |