Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चेहल्लुम में बिरयानी की लूट, छीना-झपटी में कई लोगों को लगी चोट


उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर कर्बला में बीती रात चेहल्लुम के दौरान ताजिए ठंडे होने के दौरान बंट रही बिरयानी को लेकर जमकर लूट पाट हुई। बिरयानी की लूट पाट में कई लोगों को चोटें आईं। बिरयानी की छीना झपटी के दौरान कई युवकों को नाखून लगने से खरोचें भी आई हैं। बिरयानी लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मकनपुर दरगाह शरीफ़ का है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र के मकनपुर कस्बे में कल देर रात हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम मनाया गया। चेहल्लुम के दौरान ताजिए एक तरफ ठंडे किए जा रहे थे और दूसरी तरफ बिरयानी की जमकर लूटपाट की जा रही थी।

नए युवकों की भीड़ अधिक होने के कारण प्रसाद के तौर पर बिरयानी वितरण कर रहे ताजिए कार्यकर्ता बिरयानी छोड़कर भागे और नए युवकों ने स्टैंड से जमीन पर बिरयानी की पूरी डेग गिरा दी और भीड़ पूरी तरह बिरयानी की डेग पर टूट पड़ी। बिरयानी की लूटपाट के दौरान एक दूसरे के कपड़े तो गंदे हुए दूसरी तरह कई लोगों के नाखून लगने से घायल हो गए। पास में खड़े कुछ लोगों ने बिरयानी की लूट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |