सिंहपुर: वोट हमारा राज तुम्हारा, अब यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी- स्वामी प्रसाद मौर्य
August 02, 2026
सिंहपुर/अमेठी। प्रदेश में चल रही गुंडागर्दी की सरकार 2027 में उखाड़ फेंकने का काम अपनी जनता पार्टी करेगी। आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अमेठी जनपद के सिंहपुर ब्लाक के पेंडारा बूथ समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे अमेठी जनपद के पेडारा ग्राम सभा में रामकिशोर मौर्य पब्लिक कॉलेज में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बूथ समीक्षा बैठक में पहुंचे पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, स्वामी प्रसाद मौर्य ने वर्तमान सरकार पर खूब निशाना साधा उन्होंने कहा वोट हमारा राज तुम्हारा अब यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी सरकार सिर्फ हिंदू और मुस्लिम का तुष्टिकरण करती है बारह साल के सरकार के शासनकाल में दलित शोषित समाज का शोषण ही हुआ है नीति आयोग के मुताबिक गरीबों के घर के पढ़ने वाले बच्चों के लिए बारह साल में चैरानवे हजार स्कूल सरकार द्वारा प्राथमिक और उच्चतर विद्यालय बंद कराए गए पूर्व मंत्री ने ताजा हवाला देते हुए कहा कार्यक्रम के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी मिल रही थी कि आपकी स्कूल गिरा दिया जाएगा उन्होंने कहा सत्ता में बैठे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को खरोच भी आई तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा क्योंकि आने वाली सरकार भी अपनी जनता पार्टी के ही समर्थन से बनने जा रही है वर्तमान सरकार पर उग्र देख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा तीसरे मोर्चे के गठन के लिए आजाद समाज पार्टी एवं अन्य दलों को मिलाकर प्रदेश में बनाने जा रहा तीसरा मोर्चा की ताकत भाजपा की सरकार की विदाई तय करेगा 12 वर्ष से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार एन किसानों की परवाह है ना मजदूर वर्ग की भाजपा का काम है गरीब को गरीब रहने दो भाजपा सरकार में छोटे पदों की नौकरियां बारह सालों में नहीं निकल गई अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष साधन सहकारी बैंक रायबरेली के पूर्व चेयरमैन शत्रुघ्न मौर्य ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
