Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः चिलबिला हनुमान मंदिर पर सजा गुड़िया मेला, खेलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम! कबड्डी में दीवानगंज बनी विजेता, लंबी कूद में आसिफ ने हासिल किया प्रथम स्थान


  • खेल प्रतिभाओं को देते हैं नई पहचान, युवाओं में बढ़ाते हैं आत्मविश्वास - सीओ यातायात अनिल कुमार राय
  • खेल मैदान में चमके खिलाड़ी, शहर प्रभारी कोतवाल मो. इबरार अंसारी ने बढ़ाया हौसला


प्रतापगढ़। नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब परिसर में गुड़िया मेले के साथ कबड्डी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, उमंग और खेल भावना से सराबोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों, खिलाड़ियों और नगरवासियों ने सहभागिता की। आयोजन देर रात तक चला और सभी प्रतियोगिताएं सकुशल संपन्न हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में दीवानगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एमके स्पोर्टिंग क्लब की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में आसिफ ने प्रथम, राज सरोज ने द्वितीय और अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीओ यातायात अनिल कुमार राय एवं शहर प्रभारी कोतवाल मो. इबरार अंसारी ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, पौधे तथा विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीओ यातायात रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि यही खिलाड़ी भविष्य में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें। शहर प्रभारी कोतवाल मो. इबरार अंसारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें आत्मविश्वास पैदा करते हैं।नाग पंचमी को लेकर मंदिर परिसर को विद्युत झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर गुड़िया पर्व मनाया और इसके बाद आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। देर रात तक चले आयोजन से पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में लालजी त्रिपाठी गुरुजी, लालमणि सिंह, पप्पू, रमेश, विकास कुमार सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुड़िया मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अतिथिगण, हनुमान भक्तों, खिलाड़ियों, नगरवासियों एवं मीडिया परिवार का आभार व्यक्त किया। आयोजन में चिलबिला चैकी इंचार्ज रोहित सिंह मायस्टॉप, अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे, रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, आनंद उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, लालजी, त्रिभुवन लाल, श्याम जी जायसवाल, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, संतोष कुमार, छेदीलाल, सूरज गुप्ता, सत्य प्रकाश केडिया, विकास उमरवैश्य, आशीष कुमार, शनि महाराज, सोनू महाराज, सचिन, विजय बाबू, अमर जायसवाल,सूरज उमरवैश्य, मनीष यादव, दीपू गुप्ता, धीरज सिंह, अमन गुप्ता, विवेक यादव, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |