Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः उचित दर विक्रेताओं की बल्ले बल्ले! कोटेदारो का बढ़ा लाभांश, सीएम योगी ने किया शुभारंभ


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के लगभग 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात दी गई है। सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की। साथ ही सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का जनपद अमेठी की चारों विधानसभाओं गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर एवं तिलोई में सजीव प्रसारण किया गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चैहान, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब एवं पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। लाभांश में वृद्धि से विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलेगा तथा वे और अधिक दक्षता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। जिलाधिकारी संजय चैहान ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश वृद्धि एवं ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ जन वितरण प्रणाली को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाएगा। जिलाधिकारी ने उचित दर विक्रेताओं से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण उपहार के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि लाभांश में वृद्धि से उनके कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी और वे और अधिक उत्साह के साथ जनसेवा कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |