Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः एनडीडी के तहत अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। राष्ट्रीय कृत्रिम मुक्ति दिवस को लेकर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के अध्यापकों को एक से 19 वर्ष की बच्चों को सुरक्षित रूप से एल्बेंडाजोल गोली खिलाने संभावित दुष्प्रभाव से निपटना और सही रिकॉर्ड रखने को लेकर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय संग्रामपुर में स्वास्थ्य विभाग संग्रामपुर द्वारा खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा की उपस्थिति में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दवा की खुराक दवा लेने का तरीका और कुछ सावधानियों के बारे में बताया गया स्वास्थ्य टीम द्वारा बताया गया कि 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक गोली शिक्षक की सीधी निगरानी में खिलाई जाए। गोली को पानी से निकालना नहीं बल्कि अच्छी तरह चबाकर खाने का के लिए बताया गया। यह दवा दोपहर के भोजन के बाद ही खिलाने के लिए बताया गया लेकिन पेट में कृमि की अधिकता होने पर हल्के दुष्प्रभाव जैसे जी  मिचलाना, चक्कर या उल्टी होना समान होता है ऐसे में बच्चों को छांव में लिटा कर पानी दे और  यदि जरूरत पड़े स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए बताया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि दवा खाने  वाले बच्चों की सही जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर समय पर रिपोर्ट भेजा जाए। इस एक  दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी अध्यापक निजी विद्यालय के अध्यापक शामिल होकर प्रशिक्षण लिया और उन्हें आगामी 10 अगस्त को दवा खिलाने के लिए दवा भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से तीर्थराज यादव गौरव पाण्डेय मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |