Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कोलंबिया में भूकंप के बाद मलबे से जिंदा निकाला गया नवजात


कोलंबिया में भूकंप के बाद नवजात को रेस्क्यू किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में गिरी हुई इमारत के मलबे से एक छोटे बच्चे को निकालते हुए लोग दिख रहे हैं। कोलंबिया में बीते 10 अगस्त को 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद ये बच्चा मलबे में फंसा गया था। भूकंप की वजह से कोलंबिया में अब तक 181 लोगों की मौत और 2 हजार 595 के घायल होने की खबर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सोमवार की रात ब्रायन ओसोरियो जुलुआगा की तरफ से फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में, कैली शहर में लोग इमारत के मलबे को हटाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान, वे मलबे में दबे शख्स से पूछते हैं कि क्या वह अकेला है। तब वह शख्स दबी हुई आवाज में कहता सुनाई देता है, 'मेरे साथ एक बच्चा है।'

इसके बाद, लोग तेजी से अपने हाथों से ही मलबा हटाते हैं, तो अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देती है। एक अन्य वीडियो में एक शख्स रोते हुए बच्चे को पकड़े हुए नजर आता है, उसके हाथ खून से सने होते हैं और उसकी बॉडी के नीचे का हिस्सा अभी भी मलबे में दबा हुआ होता है।

इसके बाद लोग धीरे-धीरे बच्चे को मलबे से बाहर निकालते हैं। फिर पैरामेडिक को बुलाया जाता है और लोग बच्चे के मलबे से जिंदा बाहर निकलने की खुशी में चिल्लाने लगते हैं। जुलुआगा के पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में नजर आता है कि कर्मचारी बाद में उस आदमी को भी बाहर निकालने में मदद करते हैं जिसने बच्चे को पकड़ रखा था।

इन वीडियोज को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में जुलुआगा ने लिखा कि आज मुझे पहले से कहीं ज्यादा यह बात समझ में आ गई कि कोई भी ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता, जैसी हालत से हम आज कोलंबिया में गुजर रहे हैं। जुलुआगा ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि वे रेस्क्यू वाली उस जगह पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से एक थे। जुलुआगा ने लोगों के साथ मिलकर अन्य लोगों को बचाने में मदद भी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |