Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके बेटे को मौत के घाट उतारा


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर 6 साल के मासूम बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बता दें 27 जुलाई 2026 को कांटी थाना क्षेत्र में विशुनपुर सुमेर के एक बगीचे की झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला का शव कई दिनों से पड़ा था और बदबू आने लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान मंजू कुमारी के रूप में की गई, जो थाना कांटी की रहने वाली बताई गई।

घटना के बाद मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर कांटी थाना में कांड संख्या 481/26 दर्ज किया गया। आवेदन में 5 नामजद अभियुक्तों पर बेटी की हत्या करने और उसके 6 साल के नाती को गायब करने का आरोप लगाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 31 जुलाई 2026 को नामजद अभियुक्त हरि पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं दूसरे आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली और इस वारदात के मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में विकास कुमार ने दोहरा हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका की पहले दो शादी हो चुकी थीं और उसका विकास कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विकास को आशंका थी कि मृतका का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी प्रेम-प्रसंग है। इसी विवाद में उसने 23 जुलाई 2026 को महिला और उसके 6 साल के बेटे की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने दोनों के चेहरों पर एसिड डाल दिया था।

गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने विशुनपुर सुमेर स्थित बगीचे के पास झाड़ियों से मृतका के 6 साल के बेटे आर्यन कुमार का शव बरामद किया। इसके साथ ही प्लास्टिक की बोतल में रखा हरे रंग का एसिड जैसा लिक्विड पदार्थ और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि मंजू की हत्या के दौरान उसके बेटे आर्यन ने पूरी घटना देख ली थी। राज खुलने के डर से आरोपी ने उसकी भी हत्या कर शव को अलग स्थान पर फेंक दिया।

आपको बता दें महिला और आरोपी विकास स्कूल समय से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों की अलग अलग शादी हुई, लेकिन शादी के बाद भी ये लोग आपस में रिलेशन में बने रहे। मृतका मंजू ने विकास को बताया गया कि वह किसी और के साथ भी रिलेशन में है। यही बात विकास बर्दास्त नहीं कर पाया और आवेश में विकास ने महिला की हत्या कर दी। बच्चा वहां मौजूद था इसलिए उसकी भी हत्या कर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |