Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिसध्दावे-आपत्तियों के निस्तारण को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक


उत्तराखड । मंगलवार को जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारीध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गतिमान नोटिस एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि कुल 63,717 नोटिसों के सापेक्ष अब तक 36,297 नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष नोटिसों की सुनवाई एवं निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निरंतर जारी है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिसों के निस्तारण का कार्य कार्ययोजना के अनुसार 31 अगस्त 2026 तक चलेगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित हरीश डंगवाल, जय चंद रावत, विजय बडोनी, सुधीश पवांर और अन्य ऑनलाइन जुड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |