Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (1 अगस्त) को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में कहा कि पहले एक ही परिवार के नाम पर एयरपोर्ट हो जाते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे बदला है. उन्होंने कि एनडीए की सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है. पीएम मोदी ने भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज का दिन आंध्रप्रदेश के लिए बहुत अहम है. उत्तर आंध्र की भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ हुआ है. विकास कार्य इस बात के प्रतीक है कि आंध्र किस तरह आज आगे बढ़ रहा है. विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं आज का ये आयोजन नया इतिहास, नया रिकॉर्ड रचने का भी है.'

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, पहले जो एयरपोर्ट बनते थे एक ही परिवार के नाम से चढ़ जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परम्परा को समाप्त किया. हमने अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम वाल्मीकि और पंजाब के हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम पर रखा. केंद्र की NDA सरकार ने फैसला किया है कि इस नए हवाई अड्डे का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले बारह सालों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है. 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट चालू थे. आज यह संख्या 166 है. एक समय था जब हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक ही सीमित थी. लेकिन NDA सरकार के तहत, अब छोटे शहरों के आम लोग भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं. हाल ही में सरकार ने उड़ान योजना का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके लिए 29 हज़ार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |